Tawi Media

'जम्मू में पहले रोका रास्ता, फिर की मारपीट; युवक से सोने की चेन और ₹17 हजार लूटने का आरोप'

जम्मू में पहले रोका रास्ता, फिर की मारपीट; युवक से सोने की चेन और ₹17 हजार लूटने का आरोप


 

दोमाना पुलिसथाना क्षेत्र गोले पंजपीर इलाके में रास्ता रोककर दो युवकों पर हमला करने और एकयुवक से सोने की चेन व 17 हजार रुपयेछीनने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि हमलावर धारदार हथियार औरडंडे लेकर आए थे। उन्होंने पहले सड़क पर वाहन रोककर दोनों से मारपीट की और बाद मेंजबरन गाड़ी में बैठाकर बाड़ी ब्राह्मणा ले गए और वहां दोबारा मारपीट की। शिकायत केआधार पर दोमाना थाने में मामला दर्ज किया गया है।

गुज्जर बस्ती,गोल गुजराल निवासी काला शफी ने पुलिस पोस्टपौनीचक्क में शिकायत दी। इसमें बताया कि शनिवार रात 10 बजे वह रियाज के साथ वाहन में घर लौट रहा था। जब वे गोलपंजपीर के पास पहुंचे तो उनके वाहन के आगे अचानक से वाहन आ गया और रास्ता रोकलिया। वाहन से तीन-चार लोग बाहर निकले।

उन्होंने अपनानाम बच्चू, मुनीर, छोटा बच्चू और मुनीर खान बताया। आरोप है कि सभीके हाथों में धारदार हथियार और डंडे थे। उन्होंने काला और रियाज के साथ मारपीटशुरू कर दी। हमलावरों ने काला को जबरन अपने वाहन में बैठाया और बाड़ी ब्राह्मणा लेगए व मारपीट की गई। हमले में काला और रियाज दोनों घायल हो गए। आरोपितों ने उनकेवाहन में भी तोड़फोड़ की। दोमाना पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दीहै। पुलिस हमले में शामिल बताए जा रहे आरोपितों की पहचान और घटना के कारणों कीजांच कर रही है।

 




Top