जम्मू-कश्मीरविधानसभा में शुक्रवार (25 सितंबर) कोमुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पूर्ण राज्य का दर्जा (स्टेटहुड) बहाल करनेसंबंधी प्रस्ताव पेश किए जाने पर जोरदार हंगामा हुआ. वहीं आज (सोमवार, 28 सितंबर) को बीजेपी ने विधानसभा स्पीकर अब्दुलरहीम राथर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. बीजेपी ने स्पीकर पर सदन की कार्यवाहीनिष्पक्ष तरीके से नहीं चलाने का आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने के लिएविधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया.
दरअसल शुक्रवारको मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की ओर से जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहालकरने से जुड़ा प्रस्ताव सदन में पेश किए जाने के बाद जमकर हंगामा हुआ था. प्रस्तावमें साल 2000 और 2024 में पारित पुराने प्रस्तावों का भी जिक्र था,जिस पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई थी.
स्पीकर की भूमिकापर सवाल
वहीं अब शुक्रवारके हंगामे के बाद आज बीजेपी ने स्पीकर की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ पदसे हटाने का प्रस्ताव पेश किया है. इस मुद्दे को लेकर बीजेपी की तरफ से विधानसभामें हंगामा किया गया और पार्टी के विधायकों ने वेल में धरना दिया गया.
बीजेपी विधायकोंने की नारेबाजी
इस दौरान बीजेपीविधायकों ने विधानसभा स्पीक अब्दुल रहीम राथर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. विधायकोंने ‘स्पीकर साहब इस्तीफा दें,अपनी कुर्सी छोड़ें’ के नारे लगाए. बीजेपी विधायक आर.एस. पठानिया ने सदन मेंबताया कि उनकी पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष को पद से हटाने के लिए नोटिस दिया है.उन्होंने सदन में यह नोटिस भी रखा.
बीजेपी विधायकआरएस पठानिया का कहना है कि पार्टी ने अध्यक्ष के खिलाफ 23 सदस्यों के हस्ताक्षर वाला एक प्रस्ताव पेश किया है और कहाहै कि उन्हें अब सदन की कार्यवाही चलाने का कोई अधिकार नहीं है. सुप्रीम कोर्ट केफैसलों और संवैधानिक नियमों का हवाला देते हुए, बीजेपी ने स्पीकर के कामकाज के तरीके पर सवाल उठाए हैं.
क्यों मचा बवाल
दरअसल बीजेपी नेजम्मू-कश्मीर विधानसभा के स्पीकर अब्दुल रहीम राथर को हटाने के लिए प्रस्ताव इसलिएपेश किया क्योंकि स्पीकर ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के उस प्रस्ताव को मंजूरीदे दी थी जिसमें राज्य का दर्जा पूरी तरह बहाल करने की मांग की गई थी. बीजेपी काकहना है कि स्पीकर ने नियमों के खिलाफ जाकर इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है.सोमवार कोजैसे ही विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई बीजेपी विधायकों ने सदन में खड़े होकरजमकर हंगामा किया. पार्टी का कहना है कि शुक्रवार को पेश किए गए मुख्यमंत्री केप्रस्ताव को स्पीकर ने नियमों में ढील देकर मंजूरी दी थी.
बीजेपी पर भड़के NCविधायक
वहीं नेशनलकॉन्फ्रेंस के विधायक नजीर गुरेजी ने बीजेपी विधायकों के रवैये पर नाराजगी जाहिरकी. उन्होंने कहा कि स्पीकर साहब आप इन्हें जितना बर्दाश्त कर रहे हैं उतना कोईनहीं करता. उन्होंने बीजेपी के विधायकों से कहा ‘आप यहां गुंडागर्दी करने आए हो, हम अपने मसलों का हल करने आए हैं लेकिन आप दंगा कर रहे हो’.