Tawi Media

'भारत रक्षा मंच ने बांग्लादेशी नागरिकों एवं रोहिंग्या अवैध प्रवासियों को उनके मूल देशों में वापस भेजने की सरकार की कार्रवाई का किया स्वागत'

भारत रक्षा मंच ने बांग्लादेशी नागरिकों एवं रोहिंग्या अवैध प्रवासियों को उनके मूल देशों में वापस भेजने की सरकार की कार्रवाई का किया स्वागत


भारत रक्षा मंच के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख प्रांत के संगठन मंत्री चंदन दत्ता ने केंद्र सरकार द्वारा अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों एवं रोहिंग्या प्रवासियों की पहचान कर उन्हें उनके मूल देशों में वापस भेजने की दिशा में की जा रही कार्रवाई का स्वागत किया है।

चंदन दत्ता ने कहा कि भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा और सामाजिक संतुलन की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। जो लोग बिना वैध दस्तावेजों और कानूनी प्रक्रिया के भारत में प्रवेश करते हैं अथवा अवैध रूप से निवास करते हैं, उनके संबंध में सरकार द्वारा कानून के अनुसार सत्यापन, पहचान और आवश्यक कार्रवाई किया जाना स्वागत योग्य कदम है।

उन्होंने कहा कि भारत रक्षा मंच पिछले लगभग 14 वर्षों से अवैध घुसपैठ और उससे जुड़े राष्ट्रीय सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं को लेकर देशभर में जनजागरण और संगठनात्मक स्तर पर कार्य करता आ रहा है। मंच का मूल उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भारत की सीमाएं सुरक्षित रहें, देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत हो तथा भारत के नागरिकों के हितों और अधिकारों की रक्षा हो।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध घुसपैठ का विषय और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। इसलिए आवश्यक है कि अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए कानूनसम्मत, निष्पक्ष और मानवीय प्रक्रिया अपनाई जाए तथा जिन लोगों के संबंध में अवैध निवास की पुष्टि हो, उन्हें निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत उनके मूल देश वापस भेजने की कार्रवाई की जाए।

चंदन दत्ता ने कहा कि भारत रक्षा मंच इस दिशा में सरकार द्वारा उठाए जा रहे प्रत्येक कानूनसम्मत और राष्ट्रीय हित में किए गए प्रयास का पूर्ण समर्थन


Top