Tawi Media

'गृहमंत्री अमित शाह की रैली से पहले जालंधर में बम की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा'

गृहमंत्री अमित शाह की रैली से पहले जालंधर में बम की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

रैली स्थल, देवी तालाब मंदिरऔर अदालत परिसर को निशाना बनाने की धमकी दी गई है. अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच शुरू कर दी गई है और ईमेल भेजनेवाले का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

 

एक पुलिस अधिकारीने बताया कि धमकी भरे ईमेल का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है. पुलिस यह पता लगानेकी कोशिश कर रही है कि ईमेल कहां से और किसने भेजा है. साथ ही धमकी की गंभीरता कोदेखते हुए संबंधित स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को भी बढ़ा दिया गया है.

रैली स्थल औरमंदिर की बढ़ाई गई सुरक्षा

अमित शाह केजालंधर दौरे को देखते हुए परागपुर गांव में होने वाली रैली के स्थल पर सुरक्षा कड़ीकर दी गई है. इसके अलावा देवी तालाब मंदिर की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है. धमकी मेंअदालत परिसर और स्कूलों का भी जिक्र होने के कारण इन जगहों को लेकर भी सुरक्षाएजेंसियां सतर्क हैं.

 

अमित शाह बुधवारको जालंधर के परागपुर गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे. यह कार्यक्रम भारतीय जनतापार्टी की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’के समापन के मौके पर आयोजित किया जा रहा है.

 

117 विधानसभाक्षेत्रों से होकर गुजरी यात्रा

बीजेपी की यहयात्रा 18 सितंबर को शुरू हुई थी.पार्टी के मुताबिक, यात्रा पंजाब केसभी 117 विधानसभा क्षेत्रों सेहोकर गुजरी और करीब 4,000 किलोमीटर कीदूरी तय करने के बाद मंगलवार को जालंधर पहुंची. इसके समापन कार्यक्रम में अमित शाहके शामिल होने का कार्यक्रम है.

पंजाब और हरियाणामें पिछले कुछ महीनों के दौरान कई जगहों पर इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिल चुकेहैं. हालांकि, बाद में हुई जांचमें इनमें से कई धमकियां फर्जी पाई गई थीं. जालंधर में मिले ताजा ईमेल को लेकर भीपुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

 




Top