Arun Bakshi
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में बुधवार को सोनमर्ग टनल के अंदर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसे के बाद टनल में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। आग दिल्ली नंबर की कार DL1CU-3738 में लगी थी।
घटना की सूचना मिलते ही Fire and Emergency Services की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। टीम ने कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया।
अधिकारियों के मुताबिक, घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।