दिल्ली में विरोधप्रदर्शन और धरना आयोजित करने के लिए जंतर-मंतर को निर्धारित स्थलों की सूची सेहटा दिया गया है.
केंद्रीय गृहमंत्रालय की ओर से गठित समिति की सिफ़ारिशों के आधार पर यह फ़ैसला लिया गया है.
दिल्ली पुलिसआयुक्त अनुराग कुमार की ओर से सोमवार को जारी नोटिस में कहा गया है कि अब इसकेविकल्प के तौर पर रामलीला मैदान,बुराड़ी मैदान और पूर्वीदिल्ली स्थित सीबीडी मैदान को निर्धारित किया गया है.
नोटिस केमुताबिक़, "गृह मंत्रालय की ओर से गठित समिति को नागरिकोंके विरोध प्रदर्शन और धरना आयोजित करने के अधिकार को ध्यान में रखते हुए मौजूदानिर्धारित स्थलों के विकल्पों की समीक्षा करने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी."
नोटिस में कहागया है कि इन तीनों स्थलों पर विरोध प्रदर्शन और धरना आयोजित करने के लिए एसओपीअलग से जारी की जाएगी.