Tawi Media

'आतंकी अफजल गुरु के रिश्तेदार के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, हटाया गया कब्जा'

आतंकी अफजल गुरु के रिश्तेदार के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, हटाया गया कब्जा

जम्मू-कश्मीरके बारामुला जिले में प्रशासन ने मंगलवार को सरकारी जमीन पर बनाए गए एक अवैध शेडको ध्वस्त कर दिया।  यहकार्रवाई सोपोर इलाके में राजस्व विभाग की टीम ने की।

अधिकारियों ने बताया कि शेड बाढ़क्षेत्र की जमीन पर बनाया गया था और सरकारी नियमों का उल्लंघन करते हुए राज्य कीजमीन पर इसका निर्माण किया गया था। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग की टीम ने अवैधढांचे को गिरा दिया।

यह ढांचा संसद हमले के दोषी मोहम्मदअफजल गुरु के रिश्तेदारों द्वारा बनाया और इस्तेमाल किया जा रहा था। अफजल गुरु को
2001के संसद हमले के मामले में दोषी ठहरायागया था और फरवरी 2013 मेंउसे फांसी दी गई थी। प्रशासन ने सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे और निर्माण केखिलाफ कार्रवाई के तहत यह कदम उठाया है।

 




Top