Tawi Media

'एक झटके में 5500 रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने में भी बड़ी गिरावट; चेक करें आज के 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के रेट'

एक झटके में 5500 रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने में भी बड़ी गिरावट; चेक करें आज के 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के रेट

सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार यानी 22 अक्टूबर 2026 को बड़ी गिरावट देखने को मिली।वैश्विक बाजार में बुलियन की कीमतों में कमजोरी का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा।चांदी की कीमत में 2 फीसदी सेज्यादा की गिरावट आई, जबकिसोना भी करीब 1 फीसदीटूट गया। अगर आप सोना-चांदी खरीदने की प्लान बना रहे हैं, तो बाजार के ताजा भाव जाननाआपके लिए जरूरी है।

मल्टीकमोडिटी एक्सचेंज (MCX)पर चांदी कीकीमत में तेज गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के दौरान चांदी का भाव 2 फीसदी से ज्यादा टूटकर 2,03,580 रुपये प्रति किलोग्राम के निचले स्तर परपहुंच गया। यानी पिछले स्तर के मुकाबले इसमें करीब 5,500 रुपये से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली।वहीं,MCX पर सोने का भावभी करीब 1फीसदी गिरकर 1,44,268 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे निचले स्तर पर पहुंच गया। इससे सोना और चांदी दोनों मेंनिवेश करने वाले लोगों की नजर बाजार की चाल पर बनी हुई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी कमजोर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं पर दबाव दिखाई दिया। स्पॉट गोल्ड करीब1फीसदी गिरकर 4,112 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता दिखा।वहीं,स्पॉट सिल्वरमें लगभग 2.2फीसदी की गिरावटआई और इसका भाव करीब 56.6डॉलर प्रति औंसरहा। इस गिरावट के पीछे कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को एक अहम वजह माना जा रहा है।अमेरिकी WTIक्रूड करीब 1.4 फीसदी चढ़कर 98.5 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया, जबकि ब्रेंट क्रूड में 1.7 फीसदी की तेजी आई और यह 111 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार करता दिखा। तेल की महंगाई से वैश्विक स्तर परमहंगाई और ऊर्जा संकट की चिंताएं बढ़ रही हैं।

दिल्ली समेत बड़े शहरो में आज सोने का भाव

दिल्ली में 24कैरेट सोने कीकीमत 1,46,220रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट की कीमत 1,34,040रुपये और 18 कैरेट का भाव 1,09,700 रुपये है। इसके अलावा, मुंबई, कोलकाता,बेंगलुरु औरहैदराबाद में 24कैरेट सोना 1,46,070 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,33,890रुपये और 18 कैरेट सोना 1,09,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया।

ध्यान दें: शहरवार सोने के ये भाव उपलब्ध रेट लिस्ट पर आधारित हैं। ज्वेलरीखरीदते समय मेकिंग चार्ज और लागू टैक्स के कारण अंतिम कीमत अलग हो सकती है।




Top